Advertisement

आर्मी में डायरेक्ट JCO से कैसे भर्ती हो / how to become jco in army ?

 

आर्मी में डायरेक्ट JCO से कैसे भर्ती हो ?



दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है की क्या हम आर्मी में डायरेक्ट JCO से भर्ती हो सकते है क्या या डायरेक्ट JCO से भर्ती होने के लिए क्या करना होगा तो चलिए दोस्तों आज हम इसके बारे में बात करेंगे की आप कैसे डायरेक्ट JCO से भर्ती हो सकते है और उसके लिए क्या-क्या प्रोसेस होता है। 


 दोस्तों आप आर्मी में JCO 2 प्रकार से भर्ती हो सकते है या तो आप आर्मी रैली क्लियर करे और सिपाही से भर्ती होके प्रमोशन लेकर JCO बने या तो डायरेक्ट JCO का एग्जाम देके JCO की पोस्ट हासिल करे। 
JCO कैसे बने फुल इनफार्मेशन - 


  • योग्यता - आपको डायरेक्ट JCO का एग्जाम देने के लिए आपके पास कोई न कोई डिग्री होनी चाहिए और डिग्री भी किसी अच्छे कॉलेज से ही होना चाहिए, आप अगर किसी गांव से लोकल कॉलेज से करते हैं तो वो मान्य नहीं होगी। और अगर आप डायरेक्ट पंडित बनना तो आपके पास उसके लिए क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

  • फिटनेस - तो दोस्तों अगर आप JCO बनना चाहते है तो उसके लिए आपका फिट होना बहुत जरूरी है। आर्मी में जो-जो फिटनेस मांगता है JCO बनने के लिए वो मै आपको बता देता हूँ। 
  1. हाइट - 160 cm 
  1. वेट - 50 kg 
  1. चेस्ट - 77 - 82 cm  
 
  • आयु -     आपकी आयु कम से कम 25 और ज्यादा से ज्यादा 34 होनी चाहिए तभी आप JCO की भर्ती देख सकते है।

  • अप्लाई - तो दोस्तों आपको अप्लाई ऑनलाइन मोड़ से करना होगा और उसमे जो-जो डॉक्यूमेंट लगेंगे मै आपको नीचे बता दूंगा। 

  • डाक्यूमेंट्स - आपको अप्लाई करने के लिए जो मै डाक्यूमेंट्स बता रहा हूँ वो डाक्यूमेंट्स लगेंगे -
                         
  1. Passing Certificate of Class 10th
  1. Marks Sheet of 10th & 12th class 
  1. any degree
  1. Residence Certificate
  1. Cast Certificate
  1. Character Certificate (छः महीने से पुराना नहीं होना चाहिए)
  1. NCC Certificate, Sportsman Certificate 

  • फिजिकल  - दोस्तों जब आप ऑनलाइन आवेदन कर लेंगे तो उसके बाद आपको जिस दिन बुलाएँगे उस दिन आपका फिजिकल होगा और मै नीचे आपको फिजिकल में क्या-क्या होता है वो बता देता हूँ -
  1. 1600 मीटर दौड़ (6 मिनट 20 सेकेंड में )
  1. पुल अप (10 )
  1. बैलेंस जिक जैक 
  1. 9 फ़ीट गड्ढा कूद  
              
  • मेडिकल   -    अब बात करते है मेडिकल टेस्ट की आपको तो पता ही होगा आर्मी के लिए  फिजिकल और मेडिकल  दोनों में सफल होना जरुरी होता है. आर्मी में आपके पुरे शरीर को चेक करेंगे .अगर आपके अंदर कोई कमी होगी तो  आपको  दिया जायेगा।  मेडिकल टेस्ट से पहले अपने बाल छोटे करवाले और शेविंग करवाना भी मत भूलना वैसे यह जरुरी नहीं होता लेकिन परीक्षक के नज़र में आपकी अच्छी छवि बन जाती है और वो कहते है न पहली छाप अंतिम छाप होती है. मै आपको यही सलाह दूंगा की आप भर्ती देखने से पहले किसी डॉक्टर से अपने पुरे शरीर  चेकउप करा ले और अगर कोई भी कमी होती है जो की आप ठीक कर सकते है तो आप उसे ठीक कीजिये और उसके बाद ही भर्ती देखने जाइये। 

  •  रिटेन एग्जाम-    दोस्तों JCO भर्ती के लिए आपके 2 एग्जाम होंगे अगर आप पहले एग्जाम में 40 परसेंट या उससे ज्यादा ले आते हैं तो ही आप अगले एग्जाम में बैठ सकते है वरना आपको बाहर कर दिया जायेगा। दोस्तों जब आप दूसरा एग्जाम देंगे तो उसमे भी आपको कम से कम 40 परसेंट लाना होगा तभी आपका मेरिट में नाम आएगा।  
 

  • ट्रेनिंग - तो दोस्तों जब आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जायेगा तो उसके बाद आपको 6 महीने की ट्रेनिंग कम्पलीट करनी होगी और 6 महीने के आपको JCO की पोस्ट दे दी जाएगी। 



दोस्तों मै उम्मीद करता हूँ की आपको मेरी ये दी हुई इनफार्मेशन पसंद आई होगी और अगर आपको इसके अलावा भी और कुछ डॉउट हो तो आप मुझे कमेंट करके पूछ सकते हैं मै आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूँगा। 
                                ------------------XXX-----------------
   
 




Post a Comment

0 Comments